आज दिनांक 11 जनवरी 2023 को कैलाशनगर, आकाशनगर बीरगांव में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण के शुभारंभ दिवस की कलश यात्रा में सम्मिलित होकर ठाकुर जी (लड्डू गोपाल) की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भागवताचार्य पू. आचार्य श्री राजीव नयन महाराज जी की उपस्थिति रही।